लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ में ठाकुरगंज थाना इलाके में एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सोनाली त्रिपाठी (30) बसंत कुंज में किराये पर दस साल से बेटी के साथ रहती थी। शुक्रवार को लगभग तीन बजे उसने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय विवाहिता की दस साल की बेटी स्कूल गई थी। मृतका का पति विवेक नोएडा में नौकरी करता है, वह लगातार पत्नी को फोन कर रहा था। लेकिन, पत्नी फोन नहीं उठा रही थी, इसके चलते उसने अपनी रिश्तेदार को कॉल कर घर जाने के लिए कहा। रिश्तेदार जब घर पहुंची तो कमरा बंद मिला। इस पर उसने पड़ोसियों की जाली से झांका तो विवाहिता फंदे से लटकी हुई मिली। मामले की सूचना रिश्तेदार ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...