गोरखपुर, मार्च 3 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की महिला की बेटी गांव के एक युवक के घर चली गयी थी। महिला अपनी बेटी को लेने गयी तो उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गयी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री गांव के ही विकास के घर चली गई थी। विकास के सूचना देने पर रात करीब नौ बजे अपनी बेटी को लेने उसके घर पहुंचीं तो वहां मौजूद सूरज, इन्द्रेश और दिनेश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.