हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी। देवलचौड़ निवासी एक व्यक्ति के बैग से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये की नगदी साफ कर दी। घटना के 75 दिन बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। देवलचौड़ निवासी केएस बगड़वाल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि आठ जनवरी को उन्होंने एसबीआई की टीपीनगर शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। यह पैसे अपनी बेटी के खाते में ट्रांसफर करने हल्द्वानी डाकघर की मुख्य शाखा में आए थे। वह लाइन में खड़े हुए और पैसे निकालने के लिए बैग देखा, तो उसकी चेन खुली थी और नोटों की गड्डी गायब थी। उनका है कि टीपीनगर से डाकघर आने के बीच ही किसी शातिर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के दिन के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। ...