उन्नाव, अप्रैल 7 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 26 साल की बेटी जिसकी शादी 2019 में सफीपुर में हुई थी। वह 7 जनवरी 2026 को घर से रऊकरना गांव की बाजार सामान खरीदने के लिए निकली थी, जो शाम तक घर नहीं लौटी तो इधर-उधर खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि क्षेत्र के पंडितखेड़ा गांव निवासी सूरज उसे कहीं भगा ले गया है। बेटी साथ में नगदी व जेवर भी ले गई है। इसमें पंडित खेड़ा गांव निवासी पुत्तन व सोनेलाल की भी भूमिका है। बेटी के साथ किसी अनहोनी होने की शंका जताई है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना जनवरी की है और दोनों पुराने रिश्तेदार भी है। पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...