हापुड़, फरवरी 12 -- नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर सो रहे थे। देर रात को आंख खुली तो देखा कि उनकी 16 वर्ष की बेटी घर पर नहीं थी। पीड़ित ने बेटी को तलाश किया, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने मोहल्ला निवासी युवक पर बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...