गोरखपुर, अप्रैल 4 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण और पुत्री को कही बेंचने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री को एम्स क्षेत्र के रामुडिहा निवासी अजीत गुप्ता ने अपहरण कर लिया है। वह उनकी पुत्री को कहीं बेच सकता है या हत्या कर सकता है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...