बेटी को बचाने आई मां पर दामाद ने छुरी से बोला हमला, हालत गंभीर
बागपत, अगस्त 12 -- बागपत। बागपत शहर के केतीपुरा मोहल्ले में बेटी को बचाने के लिए दौड़ी महिला पर दामाद ने छुरी से कई वार किए, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार ने बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बागपत के मोहल्ला केतीपुरा निवासी फरहाना ने बताया कि उसकी बेटी साबिया का निकाह मोहल्ले के ही एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद साबिया ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। फरहाना का आरोप है कि दामाद नशे का आदी है। नशा करने के बाद वह आए दिन साबिया के साथ मारपीट करता है। जिसके चलते पिछले कुछ समय से साबिया उसके पास रह रही है। बताया कि बुधवार दोपहर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.