सुपौल, मई 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन सुपौल द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर संरक्षण में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को जैसे ही बच्ची के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। चाइल्ड हेल्पलाइन सुपौल एवं राघोपुर अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया तथा त्रिवेणीगंज अंचलाधिकारी और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- बच्चे की क्रूरता से हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल जहां जांच के बाद टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। बच्च...