रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने एक युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर में पिता ने कहा है कि उनकी 17 साल की पुत्री को मलिक कालोनी निवासी यश घई पुत्र हरीश घई बहला-फुसलाकर धोखे से कार से अगवा कर ले गया। शाम तक जब पुत्री घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें आरोपी पुत्री को अगवा कर ले जाते हुए दिखा। उन्होंने पुलिस से बेटी की बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोपी यश घई, वाहन चालक तथा आरोपी की मां पिंकी घई और बहन पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...