गिरडीह, अप्रैल 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के चौधरीबांध पंचायत के उल्लीबार निवासी मुख्तार अंसारी ने बेटी के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। कहा कि घटना के लगभग दस दिन हो गए और आज भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्या के सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उन्होंने अपनी पीड़ा पत्रकारों के समक्ष व्यक्त की है। मुख्तार ने कहा कि एक तो बेटी की हत्या का दुःख है, वहीं हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उनकी पीड़ा और भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को उनकी बेटी राजिया परवीण की हत्या दहेज के लिए ससुरालवालों ने कर दी थी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए थे। घटना की जानकारी होने पर मेरे परिवारवाले बेटी के ससुराल औंरा पहुंचे तब शव घर के पलंग में ...