लखनऊ, मई 10 -- निगोहा,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के क्षेत्र निगोहा के भैरमपुर गांव में रविवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक महिला ने पारिवारिक कलह के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

घटनाक्रम भैरमपुर निवासी आनंद कुमार वर्मा की पत्नी प्रिंसी वर्मा (36) अपनी तीन वर्षीय बेटी के भविष्य को लेकर बेहद संजीदा थीं। वे चाहती थीं कि बेटी का दाखिला किसी अच्छे स्कूल में हो, ताकि उसकी शिक्षा की बुनियाद मजबूत रहे। शनिवार की रात करीब 11 बजे इसी मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रिंसी नाराज होकर कमरे से बाहर निकलीं और छत पर बने कमरे में चली गईं।

पुल...