रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मनचलों ने घर में घुसकर महिला को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को पकड़ लाई लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी महिला को धमकाने लगे। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी का है। यहां पर रहने वाली एक महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि कालोनी के कुछ लोग अक्सर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हैं। उनके परिजनों से शिकायत करने के बाद भी मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक दिन पहले फिर मनचलों ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो वह रंजिश मानने लगे। आरोप है कि मनचलों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा होने पर कालोनी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.