दुमका, जून 20 -- दुमका। प्रतिनिधि। अपनी ही बेटी के साथ गलत हरकत करने वाले पिता को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई नगर थाना की पुलिस ने की। आरोपी पिता के विरुद्ध उसकी पत्नी ने फरवरी 2025 को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार युवक दुमका शहर का निवासी है और वह फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लैब टेक्नीशियन है। युवक की शादी गोड्डा की एक युवती के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटी हुई है। बेटी करीब 6 साल की होगी। इसी बीच पिता ने उसके साथ गलत हरकत किया। बेटी ने घटना की आपबीती अपनी मां को बताई। दोनों के बीच विवाद हुआ और वह नगर थाना पहुंचकर पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला अपनी बेटी को लेकर अपने मायके चली गई। इस बीच वह गिरफ्तारी से...