लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले आधी रात को एक व्यक्ति अपनी बेटी के ससुराल पहुंच गया और साथ आए लोगों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने अपनी विधवा समधन के साथ मारपीट की और हथियारों से लैस साथियों के साथ घर में घुसकर उत्पात मचाया। पुलिस को सूचना मिलने पर वह अपनी बेटी और अन्य लोगों के साथ कार से मौके से फरार हो गया। आलमबाग के विशेश्वर नगर मोहल्ले में रहने वाली बुजुर्ग विधवा शीला त्रिपाठी, पत्नी स्वर्गीय आर.ए. त्रिपाठी, के अनुसार 12 मार्च की रात करीब 12:30 बजे उनकी छोटी बहू शिवांगी मिश्रा के पिता ब्रह्म प्रकाश मिश्रा और उनकी पत्नी नंदिनी मिश्रा एक थार गाड़ी से पांच अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही ब्रह्म प्रकाश मिश्रा ने गाली-गलौज करते हुए शीला त्रिपाठ...