महोबा, दिसम्बर 7 -- महोबकंठ, संवाददाता। बेटी की ससुराल में पिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित दामाद और समधि के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में सिमरिया निवासी दीनदयाल राजपूत ने बताया कि 1 अक्टूबर को वह अपनी बेटी करिश्मा की ससुराल परापांतर गया था। बेटी के साथ ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट करने की जानकारी पर वह जब उसकी ससुराल पहुंचा तो समधी रतन सिंह और दामाद राघवेंद्र सिंह राजपूत गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडा से मारपीट करते हुए शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। साथ में आए रामकुमार अहिरवार के साथ भी आरोपित पिता पुत्र के द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.