फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद, थाना अरांव के भारौल निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजनों द्वारा मारपीट करने की शिकायत अपनी मां से करना भारी पड़ गया। ससुरालीजनों को समझाने के लिए मां बेटी की ससुराल आई तो ससुरालीजन किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं हुए तथा विवाहिता की मां के साथ भी मार पीट कर दी। थाना अरांव के भारौल निवासी डौली के साथ आए दिन उसके ससुरालीजन मारपीट करते हैं। पति उसके पति पुनीत, ससुर अरविंद, जेठ अन्नू सास सुमन का व्यवहार अच्छा नहीं ह। रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर विवाहिता ने इसकी शिकायत अपनी मां से की। बेटी के साथ मारपीट होने की जानकारी पर राजनश्री बेटी की ससुराल पहुंची, ताकि विवाहिता के ससुरालीजनों को समझा सकें, लेकिन ससुरालीजन किसी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे। यह भी पढ़ें- प्रताड़ना की शिकार महिला ने एसपी से लगायी फरियाद...