फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 12 -- संकिसा। बेटी के शव का अंतिम संस्कार करने पर पुलिस से शिकायत की गई है। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा निवासी कमलेश की पत्नी गोल्डी की बीकानेर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 9 फरवरी को मौत हो गई थी। पति की सूचना पर गोल्डी के परिजन बीकानेर पहुंचे जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को ससुरालीजनों के साथ हथौड़ा ले आए ,जहां पर ससुरालीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पिता राजेंद्र सिंह निवासी मोहद्दीनपुर थाना शमसाबाद ने बताया कि गोल्डी सात माह की गर्भवती थी तथा उसके एक पुत्री भी है। मृतका की मां शीला देवी ने थाना मेरापुर में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जब हम लोग हथौड़ा गए गोल्डी का अंतिम संस्कार हमारे बिना बताए ही कर दिया। जब इसका विरोध किया तो पुत्री के पति कमलेश, सास, देवर अवनीश, तथा नंनद ...