नई दिल्ली, जून 9 -- शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का मिलन होता है। इसलिए जब बेटी के लिए जीवनसाथी चुनने की बात आती है, तो सिर्फ लड़के की आदतें ही नहीं, बल्कि उसके परिवार का माहौल भी देखना जरूरी हो जाता है। खासकर होने वाली सास का स्वभाव आगे चलकर रिश्ते पर बहुत ही इफेक्ट डालता है। इसलिए अगर रिश्ता फिक्स करने से पहले ही कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए और कुछ संकेत समझ लिए जाएं, तो भविष्य की गलतफहमियों और परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं बेटी का रिश्ता फिक्स करने से पहले होने वाली सास के किस बिहेवियर पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है-जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करना कई बार कुछ परिवारों में होने वाली सास का व्यवहार बहुत ज्यादा दखल देने वाला हो सकता है। अगर वे बेटी की हर छोटी-बड़ी बात में अपनी राय थोपने लगें, जैसे कपड़े, क...