हमीरपुर, अप्रैल 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर कस्बे में आठ वर्ष पूर्व शराब के नशे में पिता ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। रिश्तों को कलंकित करने वाली इस वारदात को सुनकर हर कोई दंग रह गया था। वारदात के दसवें दिन पीड़िता ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कीर्ति माला सिंह की अदालत ने आरोपी पिता को 12 वर्ष का कठोर कारावास व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुमेरपुर कस्बे के एक मुहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पिता किशन शर्मा ने 29 मार्च 2018 की दोपहर एक बजे अकेले सोते समय शराब के नशे में जबरन दुष्कर्म किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता ने बच्ची को धमकाया था कि यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा। घटना ...