बगहा, मार्च 8 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र के दोकरी गांव के छठ घाट के पास बांसी नदी में रविवार दोपहर धनहा थाने के धवहिया के 50 वर्षीय वर्मा भर का शव उपलाता हुआ मिला। इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि वर्मा भर यूपी के भरटिया स्थित अपनी बेटी के यहां लौट रहे थे। पैदल नदी पार करने के दौरान वे दोकरी में बांसी नदी में डूब गये। शव मिलने के बाद एफएसएल की टीम के बुलाया गया। टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा किये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धवहिया गांव निवासी वर्मा भर रविवार की दोपहर अपनी बेटी के घर उत्तर प्रदेश के भरटिया गए थे। वापसी में दोकरी गांव के पास पैदल ही बांसी नदी पार करने लगे। इसी दौरान व...