मेरठ, मार्च 17 -- शास्त्रीनगर में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी के ससुरालियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों व रॉड से सभी को बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। थाना नौचंदी में एसएसपी के आदेश पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शास्त्रीनगर के मनसुख कुटी निवासी लालवती पत्नी विक्रम सिंह ने बताया कि उसके बेटे विवेक ने मोहल्ले की ही लड़की कोमल पुत्री राजबीर से 21 दिसंबर 2023 को प्रेम विवाह किया था। कोमल के परिजन तभी से उनसे रंजिश रखते हैं। बताया कि दो मार्च को वह पति विक्रम सिंह व बेटी के साथ घर पर थी। इसी दौरान राजबीर, उसका बेटा आशू, भाई बिजेन्द्र, पत्नी सुनीता लाठी-डंडे, रॉड व तमंचे लेकर घर में घुस गए और हमला कर दिया। विक्रम सिंह, बेटी व ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.