संवाददाता, जुलाई 13 -- झांसी का भरुआ सुमेरपुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जब जन्म लेने के पहले ही रेखा की चौथी संतान का पिता स्वर्ग सिधार गया और वह अपनी बेटी का मुंह तक नहीं देख सका। बेटी के जन्म के महज दो घंटे पहले पिता की मौत हो गई। जबकि देर रात वह पत्नी के प्रसव पीड़ा की सूचना पर मिश्रीपुर से मौदहा आने के लिए ई-रिक्शा से निकला था और रास्ते में हुए हादसे में जान से हाथ धो बैठा। क्षेत्र के रोहरी गांव निवासी कुलदीप अनुरागी की शादी पाटनपुर निवासी रेखा अनुरागी के साथ 10 वर्ष पूर्व हुई थी। रेखा चौथी बार गर्भवती थी। शनिवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रेखा को लेकर मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और कुलदीप को भी मौदहा पहुंचने के लिए कहा था।सड़क हादसे में साले की मौत पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर देर र...