धनबाद, मार्च 20 -- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने बेटी के नाम एक दिन अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण व पौधों के वितरण का कार्यक्रम किया। शाखा के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर समाजसेवियों के बीच बेटी के नाम पौधे वितरित किए। इस दौरान पौधों पर बेटी के नाम संकल्प टैग भी लगाए गए। मौके पर मंच अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, आशीष भूसानिया, निखिल खंडेलवाल, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...