नई दिल्ली, अगस्त 17 -- - 2012 में पौने दो साल की बच्ची के दिल की सर्जरी करने के लिए सितंबर 2015 की तारीख दी थी - फिर भी नहीं किया ऑपरेशन, पिता का आरोप, सांसद की सिफारिश कराने से नाराज डॉक्टर अब ऑपरेशन करने में कर रहे आनाकानी

समस्या का विवरण नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सर्जरी की लंबी तारीख मिलने की बात तो दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में अक्सर सामने आती है, लेकिन कोटा के रहने वाले मुकेश कुमार 14 साल से अपनी बेटी के दिल का ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली एम्स के चक्कर काट रहे हैं।

सर्जरी का इतिहास वर्ष 2012 में अपनी पौने दो साल की बेटी के दिल के छेद का ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे मुकेश को डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए सितंबर 2015 की तारीख दी थी, लेकिन अभी तक ऑपरेशन नहीं किया गया। बच्ची अब 16 साल की हो चुकी है और अपनी बीमारी के साथ ही जीव...