उन्नाव, मई 17 -- उन्नाव, संवाददाता। सिकंदर करन ब्लॉक क्षेत्र में एक पिता ने बेटी के जन्म होने पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। निहालखेड़ा गांव के रहने वाले राजकिशोर निषाद रविवार को अपने छोटे भाई की बहु ज्योति के नवजात बेटी को अस्पताल से घर लाने के लिए एक भव्य काफिले के साथ पहुंचे।राजकिशोर ने अपनी बेटी के स्वागत में घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अस्पताल से घर तक बेटी को लाने के लिए एक दर्जन से अधिक कारों को सजाया गया। काफिले के साथ ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे भी थे। घर पहुंचने पर पटाखों और आतिशबाजी के साथ नन्ही परी का जोरदार स्वागत किया गया। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने बच्ची को माला पहनाई और ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी से झूमते दिखे। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। राजकिशोर निषाद ने बताया कि बेटी के जन्म की खुशी में उन्होंन...