लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 10 -- बेटी के जन्म की खुशी मनाने अस्पताल से घर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा पढुआ थाना क्षेत्र में ढखेरवा गिरिजापुरी रोड पर सोमवार रात हादसा हुआ। गांव बेलवापुरवा निवासी 30 वर्षीय अखिलेश वर्मा पुत्र गया प्रसाद अपनी पत्नी लक्ष्मी को प्रसव के लिए रमियाबेहड़ सीएचसी ले गया था। सीएचसी में लक्ष्मी को बेटी पैदा हुई थी। सोमवार देर शाम सीएचसी से लक्ष्मी के डिस्चार्ज होने के बाद अखिलेश ने पत्नी सहित अन्य परिजनों को चौपहिया वाहन से घर भेज दिया और खुद बाइक से घर के लिए निकला था। ढखेरवा में सत्संग भवन के पास किसी वाहन से अखिलेश की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी रमियाबेहड़ भेजवाया जहां पर डॉक्टरों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.