लखीसराय, अप्रैल 19 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के पुलिस बल के युवा सिपाही विकास कुमार जो गया जिले बुनियादगंज थाना के सुंढी गांव के रहने वाले थे। उनके असामयिक निधन से पूरे महकमे में गहरा शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, वे बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में पीटीसी प्रशिक्षण में भाग ले रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी जवानों और अधिकारियों द्वारा उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी में उनकी मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। -----घर में बेटी के जन्मदिन की चल रही थी तैयारी:सिपाही विकास को दो संतान है एक अनमोल जिसकी उम्र आठ वर्ष है जबकि दूसरी आस्था जो छह साल की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.