बदायूं, मई 1 -- 20 अप्रैल को बेटी का हाल जानने ससुराल पहुंची महिला के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। घटना के बाद पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कनेई का है। बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव डगरोली निवासी उर्मिला पत्नी राजेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री सुमन की शादी करीब पांच वर्ष पहले गांव कनेई निवासी सचिन पुत्र गुड्डू के साथ की थी। यह भी पढ़ें- मारपीट कर घर से निकाला आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के साथ ससुराल पक्ष का व्यवहार ठीक नहीं था और उसे मायके पक्ष से बातचीत तक नहीं करने दी जाती थी। 20 अप्रैल को वह अपने पति के साथ बे...