लखनऊ, जून 7 -- बीकेटी में रविवार भोर बेटी के घर से लौट रहे बाइक सवार राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस लहूलुहान हालत में राजमिस्त्री को सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- ननिहाल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौतघटना का विवरण भीकामऊ बीकेटी निवासी रमेश (49) के साढू राकेश ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे रमेश बाइक से बाराबंकी में दामाद के घर गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी जगदीशपुर किसान पथ के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बीकेटी पुलिस ने घायल राजमिस्त्री को सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। रमेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आननफानन में अस्पताल ...