मिर्जापुर, मई 26 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली चौराहा पर सोमवार की शाम अचानक बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने उन्हें अहरौरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। चंदौली के दुलहीपुर निवासी 90 वर्षीय शब्दुननिशा पत्नी महलू अपने बेटी जमीला पत्नी करीमन के घर अहरौरा के मानिकपुर जाने के लिए निकली। किसी वाहन से वह महुली चौराहे पर पहुंची। वाहन से उतरते ही उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। एक पत्थर पर लेट गईं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला का शव मिला, लू लगने की आशंका मृतका की पहचान उसकी पुत्री जमीला ने की। ग्रामीणों ने आशंका जताई हैकि लू लगने से वृद्धा की मौत हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई मे...