सासाराम, जून 15 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी स्थित हरैयाडीह गांव की एक विवाहिता के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में महिला के पिता ने नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को महिला को डेहरी से सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार विवाहिता अपने ससुराल में सास के साथ रहती थी। 12 जून को वह घर के बाहर सूख रहे कपड़े लाने गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- कचहरी से लौट रही किशोरी के अपहरण का आरोपघटना का विवरण परिजनों के अनुसार 13 जून को महिला ने एक अज्ञात नंबर से अपने पिता को फोन कर बताया कि उसे एक बंद गाड़ी में चार अन्य लड़कियों के साथ रखा गया है तथा उन्हें नशीला पदार्थ खिलाया गया...