सासाराम, नवम्बर 21 -- बिक्रमगंज, हिटी। बिहार के चर्चित मैथमेटिशियन आरके श्रीवास्तव के घर उनके भतीजी को आशीर्वाद देने शहर के सासाराम रोड स्थित राजीव गांधी मैदान के समीप शुक्रवार को द ग्रेट खली पहुंचे। बताया जाता है कि उनके तृतीय भतीजी रानी की शादी शनिवार को संपन्न होगी। शुक्रवार को हल्दी मंडप का आयोजन सुनिश्चित था। जिसमें विश्व के चर्चित पहलवान खली आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बिहार की संस्कृति को अनुकरणीय बताया। बताया कि द ग्रेट खली के आने की सूचना मिलते ही शहरवासी उनकी एक झलक पाने के लिए व्याकुल दिखे। वहीं मैथमेटिशियन के घर के पास काफी संख्या में लोग पहुंच गए। लोगों का अभिवादन उन्होंने हवा में हाथ लहरा कर किया। द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है और वे एक भारतीय पेशेवर पहलवान, अभिनेता और कुश्ती प्रमोटर हैं। उन्हें डब्ल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.