बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के टिकुइया गांव निवासिनी दो बच्चों की मां विवाहिता रीना वर्मा के पिता ने एसपी को शिकायती-पत्र देकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। गोण्डा जिले के खोडारे थानाक्षेत्र के नरहरपुर निवासी लड़की के पिता गुरूबक्स वर्मा ने शुक्रवार को जन सुनवाई पोर्टल व एसपी को पत्र देकर बेटी के हत्या का आरोप में दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्याय की गुहार लगाया है। गुरुबक्स वर्मा ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी पुत्री रीना वर्मा की शादी 18 वर्ष पूर्व पैकोलिया थानाक्षेत्र के टिकुइया गांव में किया था। जिससे बेटी के दो बच्चे है। वहीं आये दिन दामाद सहित आठ लोग मिलकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उस दौरान जान से मारने की धमकी भी अक्सर दिया करते थे। आरोप यह भी लगाया कि बीते 30 मार...