संवाददाता, जुलाई 26 -- Horror Keeling : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव बसौली में खून के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां परिजनों ने अपनी ही बेटी की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी और रातों-रात शव को जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के प्रेमी ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पिता समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया। इनमें जिला पंचायत सदस्य मामा भी शामिल है। वहीं, एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। गोंडा क्षेत्र के गांव बसौली निवासी 20 वर्षीय हिमांशी और कस्बे के ही दवा व्यापारी उमेश वार्ष्णेय के बेटे हर्षित वार्ष्णेय के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। हिमांशी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे उससे मारपीट ...