गुड़गांव, अप्रैल 15 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सूर्या विहार में अपनी ढाई साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या करने और फिर खुद की गर्दन पर वार कर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला नेहा की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी महिला के बयान दर्ज नहीं कर सकी है। फिलहाल महिला एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है, जहां उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की कड़ी नजर है। दरवाजा तोड़ा तो सामने आया खौफनाक मंजरयह दर्दनाक घटना छह अप्रैल को सूर्या विहार के एस-40 मकान में घटित हुई थी। पुलिस के अनुसार, नेहा ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी अनिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद किसी तेजधार हथियार से अपनी गर्दन काट ली। घटना के समय नेहा का पति अपनी कंपनी में ड्यूटी पर था।पति ने दोपहर में नेहा को कई बार फोन किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं...