लखनऊ, अप्रैल 20 -- चिनहट से 14 अप्रैल को रहस्यमय हालात में लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी की हत्या उसके पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। दुपट्टे से गला घोंटकर मारा और शव बाराबंकी के बड्डूपुर में नहर किनारे फेंक दिया था। साजिश के तहत आईजीआरएस पर बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने पिता (किशोरी के बाबा) को अधिवक्ता के साथ बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने भी भेज दिया था। आशंका होने पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो जघन्य हत्याकांड की परत दर परत खुलती गई। पुलिस ने रविवार रात किशोरी के पिता को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- कुआं से मिला लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस बाराबंकी के बड्डूपुर इलाके में त्यागी दास बाबा कुटी शारदा सहायक नहर पुल से कुछ दूर पटरी पर 15 अप्रैल को एक किशोरी का शव मिला था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.