बुलंदशहर, मई 19 -- गांव अगराई निवासी जगदीश ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 28 अप्रैल को गांव चोला निवासी राम सोलंकी के साथ तय की थी। शादी के पहले से ही गांव में कुछ लोगों ने धमकी दी थी कि रिश्ता नहीं होने देंगे और बारात में आने वालों को खत्म कर देंगे। हालांकि 28 अप्रैल को शादी शांतिपूर्वक संपन्न हो गई और उस दिन कोई घटना नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि अब शादी के बाद गांव के ही उक्त लोगों ने फिर से धमकी दी है कि बेटी का ससुराल में झगड़ा करा कर रिश्ता तुड़वा देंगे। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...