एटा, मार्च 9 -- बेटी की ससुराल में पिटाई में घायल हुए पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि पंचायत के दौरान ससुरालीजनों ने पिता, घरवालों पर हमला कर दिया था। फावड़े से हमले में पिता गंभीर रुप से घायल हो गए थे। मृतक के बेटे ने बहन के ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला फर्रुखाबाद थाना कायमगंज के गांव जयसिंहपुर निवासी उपेन्द्र यादव ने कोतवाली अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले बहन अनीता की शादी देवेश निवासी मिहुता अलीगंज के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालीजन दहेज की खातिर बहन को परेशान करते थे। ससुरालीजनों ने बहन की पिटाई की थी। बहन की सूचना पर 20 फरवरी को पिता सुरेन्द्र सिंह, चाचा सर्वेश, ताऊ मदनलाल को साथ लेकर ससुराल मिहुता आए थे। पंचायत के दौरान आर...