संभल, मार्च 10 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव काफूरपुर में बेटी की शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई पिता की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव काफूरपुर निवासी रामौतार सिंह बेटी की शादी की तैयारियों में पिछले कई दिनों से जुटे हुए थे। परिवार में 20 मार्च को बेटी का विवाह तय था, जबकि 19 मार्च को रिश्ता ले जाने की रस्म होनी थी। घर में शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और परिजन उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बीमारी के चलते रामौतार सिंह की सोमवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की खुशियों से सजा घर पल भर में गमगीन हो गया। पिता की मौत से बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.