प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बेटी की शादी से लौट रहे दंपती की ट्रेन में किसी ने साढ़े सात लाख कीमत के गहनों से भरा ट्राली बैग चोरी कर लिया। प्रयागराज जीआरपी मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।अहमदाबाद निवासी अनीता बेन अपने पति मांगीलाल के साथ ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के कोच एस-2 में यात्रा कर रही थीं। परिवार बेटी की शादी से लौट रहा था। मऊ स्टेशन के बाद सभी सो गए। रास्ते में प्रयागराज छिवकी स्टेशन के पास नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि सीट के नीचे रखा ट्रॉली बैग गायब था। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी थी।पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमका, अंगूठी, लोंग, कान की झाली, पेंडल, चांदी के ब्रेसलेट, चांदी का कड़ा, चांदी का बिस्किट, बिछिया सहित 60 हजार रुपये नकद शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.