कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिघौली निवासी विपिन दुबे पुत्र रामशरण दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि विपिन दुबे पिछले कई वर्षों से बिहार के पूर्णिया में रहकर गार्ड की नौकरी कर रहे थे। वह 13 अप्रैल को अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के लिए घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कन्नौज बस स्टैंड के पास विपिन दुबे मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके पास उनकी लाइसेंसी राइफल भी मौजूद थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- अचानक ट्रक का खोला गेट, चपेट में आकर शिक्षक की मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। लाइसेंस के आधार पर उनकी पहचान की गई और ग्राम प्रधान के माध्यम से ...