मुरादाबाद, मार्च 2 -- फतेहपुर में बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिलने से नाराज बीएलओ के जान देने की घटना के एक दिन बाद ही मुरादाबाद में एक बीएलओ की मौत बेटी की शादी से पहले हो गई है। मुरादाबाद में बीएलओ ड्यूटी में तैनात शिक्षक जाकिर हुसैन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। पत्नी शहाना बी ने पति की मौत के लिए वोटर लिस्ट विशेष अभियान (एसआईआर) को लेकर अधिकारियों के दबाव को कारण बताया है। दावा किया इसी के चलते पति को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जाकिर का काम अच्छा था कभी कोई नोटिस तक जारी नहीं हुआ। जाकिर की बड़ी बेटी अजरा की 28 मार्च को शादी होनी है। सोनकपुर हरथला गली नंबर-3 निवासी शहाना बी ने जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि पति जाकिर हुसैन प्राथमिक विद्यालय नवाबपुरा...