हरदोई, अप्रैल 25 -- पचदेवरा। भरखनी ब्लॉक के ग्राम घसा निवासी छोटे सिंह का 12 अप्रैल को हृदयाघात से निधन हो जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके निधन से 29 अप्रैल को तय पुत्री आशिका की शादी को लेकर आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया। ऐसे कठिन समय में सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 'नेकी की दीवार' संस्था परिवार के सहयोग के लिए आगे आई। संस्था ने शनिवार को आशिका के विवाह हेतु 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसमें क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा 21 हजार रुपये का विशेष योगदान शामिल रहा। इसके अतिरिक्त संस्था की ओर से साड़ी, मिठाई व अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। यह भी पढ़ें- जरूरतमंद बेटी की शादी में मददगार बनी कर्णधार संस्था ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.