बेटी की शादी में बाधा डालने का आरोप, शिकायत
गोंडा, जून 23 -- करनैलगंज, संवाददाता। बेटी की शादी के लिए बेची गई जमीन के मामले में सगे भाई और अन्य पर विवाद खड़ा कर शादी में बाधा डालने तथा रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने थाना कटरा बाजार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। निरीक्षक अपराध मनोज पाठक का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम समदरिया पुरवा, मौजा भदैया निवासी अखिलानंद दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पांच पुत्रियां हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। दूसरी पुत्री का तिलक 27 जून तथा विवाह 07 जुलाई को निर्धारित है। बेटी की शादी के खर्च की व्यवस्था के लिए उन्होंने अपनी पैतृक भूमि दो लोगों को बेची थी। पीड़ित का आरोप है कि उनके भाइयों और भाभी ने भूमि के संबंध में अनावश्यक आपत्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.