बेटी की शादी में बर्तनों की खरीदारी की सता रही चिंता
सीवान, अप्रैल 5 -- सीवान, का.सं। लग्न का मौसम शुरू होने वाला है। घर-घर में शहनाई की तैयारी है, रिश्तेदारों की सूची बन रही है, कपड़े सिल रहे हैं और तिलकोत्सव से लेकर शादी तक की खरीदारी तेज हो गई है। लेकिन इस बार सीवान जिले में बेटी की शादी करने वाले परिवारों के लिए बर्तन की खरीदारी सबसे बड़ी चिंता बनती जा रही है। स्टील, पीतल, कांसा, फूल, तांबा और एल्यूमीनियम के बर्तनों के बढ़े दाम ने मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। शहर के बर्तन बाजार में इन दिनों ग्राहकों की भीड़ तो दिख रही है, लेकिन चेहरों पर खुशी से ज्यादा चिंता नजर आ रही है। पहले जहां तिलक में देने के लिए पीतल या कांसा का एक अच्छा सेट आसानी से खरीदा जा सकता था, वहीं अब उसी सामान के लिए दोगुनी रकम तक खर्च करनी पड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार, कच्चे माल की कीमत बढ़ने और बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.