गढ़वा, मार्च 5 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां गांव के महुदंड टोला निवासी कृष्णा यादव के घर में मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आगजनी में पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। शादी में देने वाली नई बाइक सहित एक डीजल पंप भी जल गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं। घर के आगे लगे एसबेस्ट्स शेड में रखे बाइक और डीजल इंजन पंप आग की चपेट में आ गए। पीड़ित के पुत्र अशोक यादव ने बताया कि उनकी पुत्री संगीता की शादी तय थी। अगले 26 अप्रैल को तिलक और 30 अप्रैल को विवाह तय है। शादी में दूल्हे को उपहार में देने के लिए खरीदी गई पल्सर 125 सीसी बाइक और कृषि कार्य में उपयोग होने वाला डीजल पंप इस आगलगी में नष्ट हो गया। उससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.