देवरिया, मई 3 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में एक युवती की तय शादी को कुछ लोगों ने तुड़वा दिया। विरोध करने पर उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।महुआडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी क्षेत्र के एक गांव में तय थी। इसकी जानकारी गांव के ही एक व्यक्ति को होने पर उनकी बेटी की शादी तोड़वा दिया। आरोप है कि उनके पूछने पर उस व्यक्ति ने अपने दोनो भाइयों को लेकर गालियां देने लगा। यह भी पढ़ें- बेटी का वैवाहिक जीवन ठीक करने गए पिता व भाई की पिटाई विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों को अपनी तरफ आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर ...