गंगापार, मई 24 -- खीरी थाना क्षेत्र के लेड़ियारी बाजार में शनिवार रात एक परिवार पर कातिलाना हमला किया गया। आरोप है कि परिवार ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी। जिस पर खार खाए एक युवक ने अपने साथियों के साथ परिवार पर हमला बोल दिया। पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लेड़ियारी बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटी की शादी चित्रकूट में तय किया है। आरोप है कि उसकी बेटी पर गांव का ही एक युवक बुरी निगाह रखता है। इसकी जानकारी होने पर बेटी के पिता ने अपनी बेटी की शादी तय कर दी। लड़की की शादी तय होने की खबर पाकर युवक ने पहले तो उसकी होने वाली ससुराल में प्रयास करके शादी तुड़वाने की कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर पिता ने विरोध किया। जिस पर युवक अपने साथियों के साथ शनिवार रात बेटी के घर पहुंचा औ...