गिरडीह, अप्रैल 23 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के केशवारी बाजार में 15 अप्रैल को बाइक की डिक्की से 03 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने एक सप्ताह में खुलासा कर दिया है। यह राशि पीड़िता अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक से निकालकर ला रही थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को मंजू देवी (उम्र 44 वर्ष), पति लक्ष्मण महतो, ग्राम बालेडीह, थाना सरिया ने स्टेट बैंक, सरिया से 03 लाख रुपये निकाले थे जिसे इन्हें अपनी बेटी की शादी के लिए काम में लाना था। इसके बाद आवेदक अपने बेटे के साथ नगदी बाइक की डिक्की में रखकर घर जाने के क्रम में केशवारी बाजार के पास फल खरीदने के दौरान अज्ञात चोरों ने डिक्की से पूरी राशि उड़ा ली।इस मामले में सरिया थाना कांड संख्या 70/20...