हाजीपुर, मई 12 -- महनार थाना क्षेत्र के ढेड़पुरा पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित जावज गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में उसके घर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृत व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय अशोक महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर में दो दिन पहले बेटी की शादी की खुशियां थीं, उसी घर से मंगलवार को पिता की अर्थी उठने पर माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद होने पर हाइड्रा चालक ने फांसी लगाकर दी जान शव मिलने की जानकारी परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह अशोक महतो का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.